वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को सदन में अपनी पहली स्पीच दी। संसद में शुक्रवार को संविधान पर चर्चा की शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की थी। उन्होंने अपने भाषण में जवाहरलाल नेहरू का नाम नहीं लिया। इसके बाद कांग्रेस की तरफ से प्रियंका आईं और 31 मिनट भाषण दिया। उन्होंने सवाल किया कि सत्ता पक्ष 75 साल और अतीत की बात करता है। क्या हर जिम्मेदारी नेहरूजी की थी? आपने क्या किया ये बताइए। कांग्रेस सांसद ने कहा कि आज संविधान पर बात इसलिए की जा रही है, क्योंकि सरकार हारते-हारते जीती तो पता चला कि संविधान बदलने की बात नहीं चलेगी। जातिगत जनगणना का जिक्र आपने इसीलिए किया कि चुनाव के नतीजे आपके विपरीत आए। प्रियंका ने एक कहानी भी सुनाई। उन्होंने कहा कि एक राजा था जो भेष बदलकर जनता के बीच जाता था ताकि जान सके कि जनता क्या चाहती है, क्या कहती है। आज का राजा भेष बदलता है, पर आलोचना नहीं सुनता। संसद में प्रियंका के पहले भाषण के मुख्य अंश VIDEO में देखने के लिए खबर के ऊपर लगे फोटो पर क्लिक करें…