रविवार, 26 जुलाई 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 8 राशियों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कुछ लोगों के लिए दिन सफलता और मौजमस्ती से भरा रह सकता है। कुछ लोगों को अपनी घरेलु और प्रोफेशनल जिम्मेदारियों को पूरा करने में समय लगाना होगा। वहीं, 4 राशियों के लिए दिन कुछ बिखरा सा रह सकता है। मेष राशि वालों के लिए मनचाहा परिणाम मिलने का दिन, वृष राशि वालों के लिए ज्यादा जिम्मेदारियों वाला समय, मिथुन राशि वालों के लिए बिजनेस प्लानिंग का रह सकता है दिन। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।
- मेष – Temperance
आज का दिन आपके लिए सफलताओं और आनंद से भरा रहेगा। कुछ कामों में आपको अपने लिए मनचाहा परिणाम प्राप्त करने में मदद मिल सकती है। आपको अपने मित्रों से पूरा सहयोग मिल सकता है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, कुछ अप्रत्याशित सुखद घटना भी हो सकती है। कुछ मामलों में आपको खुद का ध्यान रखना पड़ सकता है। अत्यधिक श्रम और तनाव वाले कामों से आज बचकर रहें।
- वृष – The Tower
आज आपके लिए अपनी निजी और पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने का दिन है। आपके घर के बुजुर्ग और बच्चे अधिक ध्यान देने की मांग कर सकते हैं। आपको थकान और तनाव के कारण काम करने का मन नहीं होग। किसी मामले को टालने का प्रयास करेंगे। अगर संभव हो तो जिम्मेदारियां उतनी ही लें, जितनी आप ठीस से पूरी कर सकें।
- मिथुन – Nine of Wands
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है। उसका जल्द ही हल मिलेगा। आपका आज काम में फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है, इसका उपयोग अपना काम करने में करें। अपने व्यापार या व्यवसाय के बारे में गंभीरता से विचार करें। मन से किसी भी प्रकार के भय को मिटा दें। आप जैसा चाहते हैं आपके जीवन में वैसे बदलाव जल्द ही आयेंगे।
- कर्क – Four of Cups
आज का दिन आपके लिए खुद की विवेक बुद्धि से निर्णय लेने का है। आपके सामने बहुत से विकल्प आ सकते हैं। अगर किसी मामले में निर्णय लेने की आवश्यकता है, तो वह करें जो आपका दिल कहे। आज आपका मन कुछ बदलाव के लिए हो सकता है। अगर कोई अवसर मिल रहा है, तो उसे भुनाने में कोई परेशानी नहीं है। ये बदलाव भविष्य में आपके लिए बेहतर ही रहेगा।
- सिंह – Ace of Swords
आज आपके लिए दिन कुछ नई चीजों का है। आप खुद को राहत भरी परिस्थितियों में पा सकते हैं। कई विचार धीरे-धीरे काम के रूप में उभर रहे हैं, लेकिन बुद्धिमानी से चुनें। वर्तमान कर्म चक्र विद्यार्थियों और रिसर्च करने वालों के लिए शुभ है। एक सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प से अपनी महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाएं। आपको सफलता और सितारों का साथ मिल सकता है।
- कन्या – Eight of Swords
आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छे और दिलचस्प प्रस्ताव मिलने का रहेगा। काफी समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। इसके चलते रिश्तों और कार्यक्षेत्र में मच बदलाव हो सकते हैं जो कि शुरुआत में अच्छे नहीं लगेंगे, परन्तु आपके लिए एक नए और अच्छे समय के आरंभ का प्रतीक बन सकते हैं। इन बदलावों को आपको खुले दिल से स्वीकार करना चाहिए।
- तुला – The Tower
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौती भरी परिस्थितियों वाला हो सकता है। नई ऊर्जा शक्ति और उत्साह के साथ शुरू होगा। किसी मामले में आप बड़ी रिस्क का मन बना सकते हैं। ये आपके लिए फ़ायदेमंद भी रहेगा। किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना हानिकारक हो सकता है। आज आपको सारे काम अपने ही दम पर करने होंगे।
- वृश्चिक – Judgement
आज का दिन कुछ खास फैसलों के लिए अच्छा नहीं है। आपको सितारों का साथ मिलने की संभावना कम है। आज जो भी करें, वो अपनी योग्यता और कर्मठता के दम पर ही करें तो बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। आपके विचारों या अधिकारों को चुनौती दे सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति या अधिकारी आपके विचारों का विरोध कर सकता है। पुराने संपर्कों को पुनर्जीवित किया जा सकता है।
- धनु – Six of Swords
आज के दिन सितारे आपके फेवर में हो सकते हैं। आपको बहुत से नए अवसर मिल रहे हैं जिनसे आपके जीवन में उन्नति होगी और आध्यात्मिक रूप से आपकी वृद्धि होगी। किसी की बात से यदि आप अब भी नाराज़ हैं तो उस व्यक्ति को माफ़ करने का प्रयास करें। किसी भी कार्य या रिश्ते में अत्यधिक प्रयास करने की बजाय उसे समय के साथ संभालने का मौका दें।
- मकर – Knight of Cups
आज निजी जीवन और प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति के अवसर मिलेंगे, इनका भरपूर लाभ उठाएं। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं परन्तु स्थिरता आने में थोड़ा समय और लगेगा। यदि कोई प्रोजेक्ट आरम्भ कर रहे हैं तो संसाधन की कोई कमी नहीं होगी। एक समय में एक ही काम करें पूरे फोकस के साथ, जल्द ही सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग हैं।
- कुंभ – The Sun
आज का दिन आपके लिए मन में शांति और संतुलन बनाकर रखने का है। परिस्थिति में यदि कोई परेशानी बनी हुई है तो वह जल्द ही हल हो जाएगी। अपने मन में कोई नकारात्मक भाव न आने दें। काम में पूरा फोकस बनाए रखें। व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा। इसका पूरा फायदा उठाएं। परिस्थिति में अपने आपको स्थिर बनाए रखें।
- मीन – The Lovers
आज का दिन आपके लिए कुछ नई चुनौतियों से भरा रह सकता है। आज काम में आपको कुछ अनचाही रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें। इससे मन भी हल्का होगा और चिंता का हल भी मिल जाएगा। भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा। आपमें आज ऊर्जा की कमी नहीं है। इसे उचित दिशा में लगाएं। अपनी सेहत का पूरा ख़याल रखें।