बागबान एक्टर समीर सोनी ने हाल ही में एक्टिंग की दुनिया की कड़वी सच्चाई पर बात की है। उन्होंने बताया कि किसी भी शख्स को गुड लुक्स के आधार पर इस प्रोफेशन में नहीं आना चाहिए। समीर ने आगे राजेश खन्ना का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा एक वक्त लड़कियों के बीच राजेश खन्ना की ऐसी दीवानगी थी कि वे उनकी काम को चूमा करती थीं। वहीं डाउनफॉल के बाद सेट पर कोई राजेश खन्ना के पास बात भी नहीं करने जाता था। किसी एक्टर का पतन उनके स्टारडम से ज्यादा लंबा होता है इंटरव्यू में समीर ने कहा- एक फिल्म बनाने में 100 दिन लगते हैं। एक एक्टर की असल जिंदगी क्या होती है, क्या कभी किसी ने पूछा? नवाजुद्दीन सिद्दीकी चौकीदार थे और यह हकीकत है, झूठ नहीं है। एक समय था जब लड़कियां राजेश खन्ना की कार रोकती थीं और उसे चूमती थीं। फिर एक समय आया जब सेट पर उनसे कोई नमस्ते तक नहीं करता था। किसी एक्टर का पतन उनके स्टारडम से ज्यादा लंबा होता है। सिर्फ ग्लैमर के लिए एक्टर बनना सही फैसला नहीं समीर ने उन लोगों को एडवाइस दी जो सिर्फ ग्लैमर के लिए एक्टर बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लोग स्टारडम के चकाचौंध में अंधें हो जाते है। लेकिन किसी को यह नहीं दिखता कि एक एक्टर को पूरी जर्नी में किन हालातों से गुजरना पड़ता है। इस बारे में वे कहते हैं- आपको पता होना चाहिए कि आप एक्टर क्यों बनना चाहते हैं। अगर सिर्फ ग्लैमर के लिए एक्टर बनना चाहते हैं, तो मत बनिए। लेकिन आप सच में एक्टर बनने का रिस्क लेना चाहते हैं, तो बैठिए मत, रोइए मत और 4-5 साल अपनी लाइफ का बर्बाद करने के लिए तैयार हो जाइए। वजह यह है कि अगर आपके सामने छोटी भी परेशानी आ जाएगी तो आप उसे भागना चाहेंगे। आप जो ग्लैमर देखते हैं, आपको पता होना चाहिए कि उसके पीछे की सच्चाई क्या है। अच्छे लुक्स वालों को भी एक्टर बनने के लिए संघर्ष करना पड़ता है समीर ने कहा कि जिन लोगों को लगता है कि वे अच्छे लुक्स की वजह से एक्टर बन सकते हैं, उन्हें रियलिटी चेक की बहुत जरूरत है। इस बारे में वे कहते हैं- लोगों को लगता है कि अगर उनके पास सिक्स पैक है, वे अच्छे दिखते हैं, तो वे एक्टर बन सकते हैं। लेकिन क्या लोगों को यह पता है कि काम मिलने से पहले एक्टर के पास 6-8 महीने रेंट चुकाने तक के पैसे भी नहीं होते। यही सच्चाई है। जब आप कैमरे के सामने एक्टिंग इसलिए करते हैं क्योंकि आपको उससे प्यार है, तब मान लीजिए कि आपको कभी 10 महीने खाली पेट भी रहना पड़ सकता है।