सरकारी नौकरी:SSC MTS एग्जाम के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 3 अगस्त तक करें अप्लाई, पदों की संख्या बढ़कर 9583 हुई

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा एमटीएस और हवलदार भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी जिसे आगे बढ़कर 3 अगस्त कर दिया गया है। वहीं फीस जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 4 अगस्त (रात 11 बजे तक) कर दी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन में करेक्शन के लिए 16 व 17 अगस्त तक का समय दिया गया है। आयोग द्वारा 31 जुलाई को जारी एक अन्य अपडेट के मुताबिक, MTS पदों की संख्या 6144 कर दी गई हैं, जो कि अधिसूचना में 4887 विज्ञापित की गई हैं। हालांकि, हवलदार पदों की संख्या 3439 में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। इस तरह इस परीक्षा के लिए पदों की संख्या बढ़कर 9583 हो गई है। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, ssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। शारीरिक योग्यता : पुरुष उम्मीदवारों को 15 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ लगाना होगी। महिला उम्मीदवारों को 20 मिनट में 1 किमी की दौड़ लगाना होगी। पुरुषों की हाइट 157.6 CMS और महिलाओं की हाइट 152 CMS होनी चाहिए। पुरुषों का चेस्ट 81-86 CMS के बीच होना चाहिए। आयु सीमा : सैलरी : 18 हजार से 22 हजार रुपए प्रतिमाह। सिलेक्शन प्रोसेस : फीस : ऐसे करें आवेदन : SSS MTS व हवलदार परीक्षा 2024 नोटिफिकेशन लिंक SSS MTS व हवलदार परीक्षा 2024 आवेदन लिंक SSS MTS व हवलदार परीक्षा 2024 आवेदन की तारीख एक्सटेंड होने का नोटिफिकेशन लिंक SSS MTS व हवलदार परीक्षा 2024 पदों की संख्या बढ़ने का ऑफिशियल नोटिफिकेशन