कंगना रनोट की फिल्म इमरजेंसी 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ था, जिसमें कंगना ने करियर और दूसरे बॉलीवुड स्टार्स पर बात की है। सलमान खान पर बात करते हुए कंगना ने कहा है कि इंडस्ट्री में लोग उनसे जलते हैं। ट्रेलर लॉन्च में कंगना से पूछा गया था कि सलमान भी इंडस्ट्री के ऐसे एक्टर हैं, जिन्हें लोग मिसअंडरस्टैंड करते हैं। इस पर कंगना ने कहा है, ‘ऐसा नहीं है। सलमान जी को देखें तो उनकी कितनी फैन फॉलोविंग है। कितना प्यार करते हैं लोग उनसे। मौजूदा समय में वो देश के सबसे ज्यादा प्यार किए जाने वाले एक्टर हैं। किससे शिकायत करें। जिन लोगों को उनसे प्यार है, उन्हें प्यार है। जिन लोगों की आंख में वो खटकते हैं, वो तो उनसे नफरत करेंगे ही ना। जो लोग उनके कॉम्पिटिशन के हैं या फिल्म इंडस्ट्री की बात कर रहे हैं न आप। उनकी आंखों में तो वो खटकेंगे ही। कि हम उनकी जगह होने चाहिए थे या हम वहां क्यों नहीं हैं। तो उनकी आंखों में तो वो खटकेंगे ही।’ आगे कंगना ने कहा है, ‘आप जनता को देखिए, अब मैं किससे शिकायत करूं। बतौर पॉलिटिशियन मुझे लोगों ने कितना प्यार किया है। महाराष्ट्र में कितना प्यार मिलता है। अपोजिशन के लोग कितना प्यार करते हैं। वो मुझे टेबल पर बैठा लेते हैं और कहते हैं हमने आपकी फिल्में देखी हैं। मैं सोचती हूं कि कैसा लगेगा देखकर कि मैं अपनी पार्टी के लोगों के साथ न बैठकर अपोजिशन के साथ बैठी हूं।’ शाहरुख, सलमान, आमिर को डायरेक्ट करना चाहती हैं कंगना ट्रेलर लॉन्च में कंगना ने बताया है कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वो इंडस्ट्री के तीन सबसे पॉपुलर खान शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान को डायरेक्ट करना चाहेंगी। कंगना ने कहा- ‘मैं तीनों खान को लेकर एक फिल्म प्रोड्यूस और डायरेक्ट करना पसंद करूंगी। मैं इसमें उनका टैलेंटेड साइड दिखाना चाहूंगी, जहां वो एक्टिंग कर सकें.. अच्छे दिखें और कुछ ऐसा कर सकें जो समाज के लिए महत्वपूर्ण हो।’ बताते चलें कि कंगना रनोट फिल्म इमरजेंसी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी। शुरुआत में फिल्म 14 जून को रिलीज की जाने वाली थी, हालांकि कंगना के राजनीति में व्यस्त होने और लोकसभा चुनाव के चलते फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया था। अब फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होगी। कंगना के अलावा फिल्म में अनुपम खेर, महिला चौधरी, श्रेयस तलपड़े जैसे कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।