भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In (इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम) ने गूगल क्रोम (Google Chrome) डेस्कटॉप यूजर्स के लिए ‘हाई रिस्क’ चेतावनी जारी की है। CERT-In के मुताबिक, क्रोम में पाई गई खामियों के कारण हैकर्स बिना आपकी जानकारी के आपके कंप्यूटर का कंट्रोल हासिल कर सकते हैं, डेटा चुरा सकते हैं या सिस्टम को क्रैश तक कर सकते हैं। क्रोम एक ऐसा ब्राउजर है, जिसे करोड़ों लोग रोजाना इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आपने इसे अपडेट नहीं किया है तो आप एक बड़े साइबर खतरे की जद में आ सकते हैं। इसलिए सतर्क रहें और सावधानियां भी अपनाएं। तो चलिए, साइबर लिटरेसी के कॉलम में बात करेंगे कि सरकार ने क्रोम को लेकर क्यों चेतावनी दी है? साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: ईशान सिन्हा, साइबर एक्सपर्ट, नई दिल्ली सवाल- भारत सरकार ने गूगल क्रोम यूजर्स के लिए किस तरह की चेतावनी जारी की है? जवाब- CERT-In के मुताबिक, क्रोम के पुराने वर्जन में कुछ ऐसी खामियां मिली हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स दूर से किसी का कंप्यूटर हैक कर सकते हैं या उसे क्रैश कर सकते हैं।यह चेतावनी खासकर Windows, Mac और Linux सिस्टम पर Chrome के उन वर्जन के लिए है, जो 137.0.7151.119 या .120 से पुराने हैं। सरकार का कहना है कि अगर यूजर Chrome अपडेट नहीं करते हैं तो उनका सिस्टम साइबर हमले की चपेट में आ सकता है। यह खतरा सिर्फ पर्सनल यूजर्स के लिए नहीं, बल्कि उन कंपनियों और दफ्तरों के लिए भी बड़ा है, जो रोजमर्रा के कामों के लिए क्रोम का इस्तेमाल करते हैं। सवाल- क्रोम अलर्ट के बाद यूजर्स को खुद को सुरक्षित रखने के लिए क्या करना चाहिए? जवाब- इस गंभीर खतरे से बचने के लिए यूजर्स को कुछ जरूरी एहतियात तुरंत अपनाने चाहिए। सबसे पहले अपने गूगल क्रोम ब्राउजर को तुरंत अपडेट करें और ऑटो-अपडेट फीचर को ऑन रखें, ताकि भविष्य में हर सिक्योरिटी अपडेट अपने-आप इंस्टॉल हो जाए। इसके अलावा कुछ अन्य सावधानियां बरतना जरूरी है। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए- सवाल- डेस्कटॉप पर गूगल क्रोम ब्राउजर का वर्जन कैसे चेक कर सकते हैं? जवाब- इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे। जैसेकि- सवाल- क्रोम को मैनुअली (खुद से) अपडेट कैसे किया जा सकता है? जवाब- अगर आप अपने कंप्यूटर पर गूगल क्रोम को मैनुअली अपडेट करना चाहते हैं तो यह बहुत ही आसान है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके क्रोम को खुद से अपडेट कर सकते हैं। सवाल- क्या सिर्फ क्रोम को अपडेट करना ही काफी है, या और भी कुछ करना चाहिए?
जवाब- सिर्फ क्रोम को अपडेट करना एक जरूरी कदम है, लेकिन साइबर सुरक्षा के लिए केवल यही काफी नहीं है। इंटरनेट की दुनिया में खतरे कई तरह के होते हैं। वायरस, फिशिंग, मालवेयर, डेटा चोरी और फर्जी वेबसाइट्स। ऐसे में सिर्फ ब्राउजर अपडेट करना शुरुआत है, पूरी सुरक्षा के लिए आपको कुछ और सावधानियां भी रखनी चाहिए। सवाल- साइबर सुरक्षा के लिए क्रोम में कौन-कौन सी सेटिंग्स ऑन रखनी चाहिए? जवाब- अगर आप इंटरनेट पर सुरक्षित रहना चाहते हैं तो क्रोम ब्राउजर में कुछ जरूरी सेटिंग्स को चालू रखना बहुत जरूरी है। ये सेटिंग्स आपको खतरनाक वेबसाइट्स, वायरस, और डेटा चोरी से बचा सकती हैं। नीचे कुछ मुख्य सेटिंग्स बताई गई हैं, जिन्हें आपको ऑन करके रखना चाहिए। सेफ ब्राउजिंग
यह क्रोम की सबसे जरूरी सुरक्षा सेटिंग है। इसे ऑन करने से क्रोम आपको खतरनाक वेबसाइट या फिशिंग लिंक से पहले ही चेतावनी देता है।
डू नॉट ट्रैक
यह सेटिंग वेबसाइट्स को सिग्नल भेजती है कि वे आपकी ब्राउजिंग एक्टिविटी को ट्रैक न करें। इससे आपकी गोपनीयता बनी रहती है।
Site Permissions पर कंट्रोल रखें
माइक, कैमरा, लोकेशन या नोटिफिकेशन जैसी चीजें हर वेबसाइट को न दें। जरूरत के हिसाब से ही परमिशन दें। थर्ड पार्टी कुकीज ब्लॉक करें
ये कुकीज आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी को ट्रैक करती हैं, जिन्हें ब्लॉक करने से आपको ज्यादा प्राइवेसी मिलती है। ………….
ये खबर भी पढ़ें… साइबर लिटरेसी- UPI ऑटो पे स्कैम से सावधान:5 बातें हमेशा ध्यान रखें, अनजान रिक्वेस्ट स्वीकार न करें, समझें इस स्कैम का गणित UPI के बढ़ते इस्तेमाल के साथ इससे जुड़े फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। हर दिन सामने आ रहे फ्रॉड के मामलों में अब एक नया स्कैम जुड़ गया है- ‘UPI ऑटो-पे रिक्वेस्ट स्कैम।’ इस स्कैम में स्कैमर्स यूजर्स को झांसे में लेकर उनके बैंक अकाउंट से पैसे उड़ा सकते हैं। इसलिए इस स्कैम से सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। पूरी खबर पढ़िए…