साउथ कोरिया में 6 घंटे बाद ही मार्शल लॉ खत्म:राष्ट्रपति को हटाने के लिए प्रदर्शन हो रहे, विपक्ष बोला- महाभियोग चलेगा

साउथ कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल ने देश में मार्शल लॉ लगाने का आदेश वापस ले लिया है। राष्ट्रपति ने 3 दिसंबर की रात मार्शल लॉ लगाने की घोषणा की थी जिसके बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन होने लगे थे और अराजकता की स्थिति पैदा हो गई थी। इसी बीच देश की नेशनल असेंबली में मौजूद 190 सांसदों ने सर्वसम्मति से इस फैसले पलट दिया जिसके बाद राष्ट्रपति मार्शल लॉ को हटाने का वादा किया था। 6 घंटे बाद ही दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ हटा दिया गया। मार्शल लॉ के आदेश को हटाने के कुछ घंटों बाद ही दक्षिण कोरिया में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति यून सुक योल के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। कोरिया की मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी (DPK) ने घोषणा की है कि वह राष्ट्रपति को हटाने के लिए महाभियोग की प्रक्रिया शुरू करेगी। राष्ट्रपति ने मुख्य विपक्षी पार्टी पर उत्तर कोरिया के साथ सहानुभूति रखने और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए इमरजेंसी लगाई थी। ऐलान के बाद पूरा विपक्ष थोड़ी ही देर में नेशनल असेंबली पहुंच गया था। जब तक सेना असेंबली को कब्जे में लेने पहुंचती, उन्होंने संसद की कार्यवाही शुरू कर दी। बाहर विपक्षी दलों के हजारों समर्थक थे। सेना ने अंदर घुसने के लिए संसद की खिड़कियां तोड़नी शुरू कीं। कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिया गया। संसद के ऊपर हेलिकॉप्टर और सड़कों मिलिट्री टैंक तैनात किए गए। लेकिन, जब तक जवान भीतर पहुंचते, नेशनल असेंबली के 300 में से 190 सांसदों ने राष्ट्रपति के मार्शल लॉ वाले प्रस्ताव को मतदान कर गिरा दिया। स्पीकर वू वोन सिक की घोषणा के बाद सेना ने कार्यवाही रोक दी और वापस लौट गए। मार्शल लॉ के बाद रैलियां बैन, प्रसारण पर रोक साउथ कोरिया में मार्शल लॉ लगाने की वजह…5 पॉइंट इमरजेंसी को लेकर संविधान का प्रावधान अमेरिका बोला- साउथ कोरिया में इमरजेंसी के बारे में पहले नहीं बताया गया व्हाइट हाउस के सिक्योरिटी काउंसिल की तरफ से मंगलवार रात को एक स्टेटमेंट जारी किया गया। इसमें कहा गया कि साउथ कोरिया में इमरजेंसी के बारे में वहां कि सरकार ने पहले नहीं बताया। हम चाहते हैं कि साउथ कोरिया अपने कानूनों का पालन करे। हम इन राजनीतिक विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से और कानून के शासन के अनुसार हल होते देखना चाहते हैं। ——————————————— साउथ कोरिया की राजनीति से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… दावा- साउथ कोरिया में 50 मीटर अंदर घुसे नॉर्थ कोरियाई सैनिक, साउथ कोरिया के वॉर्निंग फायर के बाद वापस लौटे साउथ कोरिया ने पड़ोसी देश नॉर्थ कोरिया की सीमा के पास फायरिंग की है। दरअसल, नॉर्थ कोरिया के करीब 20-30 सैनिकों ने डीमिलिट्रलाइज्ड जोन (DMZ) पर दोनों देशों की सीमा को पार किया था। इसके बाद उन्हें वॉर्निंग देने के लिए साउथ कोरिया की सेना ने फायरिंग की। पूरी खबर पढ़ें…