सावन सोमवार पर मित्र नाम का शुभ योग:सुबह अभिषेक न कर पाएं तो सूर्यास्त के बाद भी कर सकते हैं शिव पूजा, शिवलिंग पर करें चंदन का लेप

आज (12 अगस्त) सावन का तीसरा सोमवार है। वैसे तो पूरे सावन में रोज शिव पूजा करने का महत्व है, लेकिन सावन सोमवार पर की गई शिव पूजा बहुत जल्दी शुभ फल देती है, ऐसी मान्यता है। इस बार सोमवार को विशाखा नक्षत्र होने से मित्र नाम का शुभ योग बन रहा है। इस योग में किए गए धर्म-कर्म और दान-पुण्य जरूर करना चाहिए। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, महीनों में सावन और वारों में सोमवार शिव जी को विशेष प्रिय है। सावन में देवी पार्वती ने शिव जी को पाने के लिए तप किया था। शिव जी के मस्तक पर विराजित चंद्र का एक नाम सोम भी है। ज्योतिष में सोमवार का कारक ग्रह चंद्र को माना जाता है। इस वजह से शिव जी को चंद्र और चंद्र का वार सोमवार बहुत प्रिय है। पौराणिक मान्यताओं में सोमवार को शिव जी का ही एक रूप माना गया है। सावन सोमवार का व्रत करने की भी परंपरा है। सूर्यास्त के बाद भी कर सकते हैं शिव पूजा