सिंगापुर में 16 तरह के कीड़ों को खाने में शामिल करने की इजाजत दे दी गई है। इसमें झींगुर, टिड्डे, ग्रब, मधुमक्खी की एक प्रजाति और अनाज में पैदा होने वाले कीड़े शामिल हैं। दरअसल, कई साउथ-ईस्ट देशों में पहले से ही कीड़े स्ट्रीट फूड का हिस्सा रहे हैं। लेकिन सिंगापुर में हाइजीन और स्वास्थ्य को देखते हुए कीड़ों को खाने की इजाजत नहीं दी गई थी। हालांकि, अब यहां फूड पॉलिसी बदल दी गई है। सिंगापुर की फूड एजेंसी ने आदेश दिया है कि खाने के लिए पास किए गए कीड़ों को एक्सपर्ट्स की देखरेख में ही पाला जाएगा। इन्हें जंगली पर्यावरण से नहीं लाया जाएगा। देखभाल के दौरान इन्हें खराब खाना नहीं दिया जा सकता। सैंपल के तौर पर दी जा रही कीड़ों की डिशेज
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, सिंगापुर में सीफूड बेचने वाला एक रेस्त्रां ने इन कीड़ों को परोसना भी शुरू कर दिया है। रेस्त्रां में फिश करी के साथ झींगुर और तोफू के साथ कीड़े खिलाए जा रहे हैं। इसके अलावा फ्राइड राइस में भी कीड़ों की टॉपिंग्स डाली गई हैं। रेस्त्रां के मेन्यू में 30 ऐसी डिश शामिल की गई हैं, जिसमें इन कीड़ों को परोसा जाएगा। फूड अथॉरिटी से इजाजत मिलने के बाद इन्हें आम लोगों को दिया जाएगा। फिलहाल यह सैंपल के तौर पर ग्राहकों को दिया जा रहा है। सिंगापुर के फूड सिक्योरिटी एक्सपर्ट पॉल तेंग ने बताया कि ज्यादातर किड़ों में प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। हालांकि, लोगों के रोजमर्रा के खाने में इन्हें शामिल करवाना एक बड़ी चुनौती होगी। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, सिंगापुर अपना 90% खाना दूसरे देशों से आयात करता है। साल 2019 में सिंगापुर की सरकार ने घोषणा की थी कि 2030 तक 30% पोषक तत्वों का उत्पादन देश में ही किया जाएगा। भारत में भी खाई जाती है कीड़ों की सैकड़ों प्रजातियां
द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर के 128 देशों में कीड़ों की 2 हजार 205 प्रजातियों को खाया जाता है। ये ज्यादातर एशियाई, अफ्रीकी देशों के अलावा मेक्सिको में मिलते हैं। थाईलैंड, भारत और चीन में कीड़ों की सैकड़ों प्रजातियों को खाया जाता है। ब्राजील और जापान में भी कीड़ों की करीब 100 प्रजातियों को खाया जाता है। यह खबर भी पढ़ें… न्यूजीलैंड में महिला ने कुत्ते को खिलाया ज्यादा खाना, मौत:रोज 10 चिकन पीस देती थी; 10 मीटर चलने में भी 3 बार रुकता था कुत्ता न्यूजीलैंड में एक महिला को 2 महीने जेल की सजा हुई है। महिला को अपने पालतू कुत्ते को बहुत ज्यादा खाना खिलाने का दोषी पाया गया है। ज्यादा खाने की वजह से कुत्ते का वजन बहुत बढ़ गया था जिससे उसकी मौत हो गई। न्यूजवीक की रिपोर्ट के मुताबिक नुग्गी नाम का ये कुत्ता पुलिस को तब मिला था, जब ऑक्लैंड में एक महिला के घर की तलाशी ले रहे थे। नुग्गी वहां कई कुत्तों के साथ रहता था। हालांकि वो सबसे अलग लग रहा था क्योंकि उसका वजन सबसे ज्यादा था। पूरी खबर पढ़ें…