सीसीटीवी फुटेज देख दुकानदार ने पकड़े चोर, पुलिस को सौंपे

जाफराबाद इलाके में एक दुकान में हुई चोरी की वारदात को पीड़ित ने खुद ही सुलझा लिया। उन्हें सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था, जिसके बाद लोगों की मदद से पकड़ा गया। इन्होंने ताला तोड़कर रुपए और कई किलों तांबे का तार चुरा लिया था। पुलिस अब उनके साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया पीड़ित आसिफ खान की ब्रह्मपुरी में दुकान है, अंकल तांबे की पॉलिश का काम हैं।

गुरुवार रात को वह दुकान बंद करके घर गए थे, शुक्रवार सुबह वह दुकान आए तो शटर का ताला खुला हुआ मिला। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पाया रात 2.55 बजे कुछ लड़के ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुसे और गल्ले से 6 हजार रुपए और 10 किलो तांबे का बंडल चुरा कर ले गए। पीड़ित ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। सबको फुटेज भी दिखाई। एक शख्स ने वीडियो में दिख रहे लड़कों को पहचान लिया।

बताया इनमें एक लड़के का नाम गौरव है, जबकि दूसरे का नाम असगर है। पुलिस को दोनों एक सरकारी स्कूल के पास खड़े दिखे। इसके बाद आसिफ ने उन लड़कों को और अपने आसपास वाले दुकानदारों के साथ मिलकर उन्हें पीट दिया। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

फाइल फोटो