गुरुवार को कारोबार के चौथे दिन बीएसई 56.6अंक नीचे और निफ्टी 2.4पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। हालांकि, ट्रेडिंग के पहले ही मिनट में शेयर बाजार में बढ़त आ गई और बीएसई289.93 अंक तक ऊपर चला गया। अब तक की ट्रेडिंग के दौरानयस बैंक के शेयर 20% तक और बाबा रामदेव की रुचि सोया इंडस्ट्रीज के शेयर में 5% तक गिरावट आ चुकी है। अभीयस बैंक के शेयर 15% की गिरावट है।
इससे पहले बुधवार को बीएसई 247.74 अंक ऊपर और निफ्टी 68.95 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। हालांकि, ट्रेडिंग के पहले ही मिनट में बीएसई में गिरावट आना शुरू हो गई थी। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 328.71 अंक तक और निफ्टी 105.7 पॉइंट तक नीचे चला गया। कारोबार के अंत में बीएसई 58.81 अंक नीचे 37,871.52 पर और निफ्टी 29.65 पॉइंट नीचे 11,132.60 पर बंद हुआ था।
बीएसई में शामिल इन बैंक के शेयरों में बढ़त
बैंक | बढ़त (%) |
बंधन बैंक | 1.10 % |
इंडसइंड बैंक | 0.95 % |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 0.91 % |
RBL बैंक | 0.86 % |
सिटी यूनियन बैंक | 0.68 % |
कोटक बैंक | 0.58 % |
अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
बुधवार को अमेरिकी बाजार उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ 165.44 अंक ऊपर 27,005.80 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.24 फीसदी बढ़त के साथ 25.76 अंक ऊपर 10,706.10 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.57 फीसदी बढ़त के साथ 18.72 पॉइंट ऊपर 3,276.02 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कंपोजिट 1.36 फीसदी गिरावट के साथ 45.19 अंक नीचे 3,287.97 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में भी गिरावट रही।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12,39,684 हो गई है। इनमें 4,25,113 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 7,84,267 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 29,890 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 15,374,394 हो चुकी है। इनमें 630,211 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 146,183 हो चुकी है।

02:49 PM बीएसई टेलीकॉम सेक्टर में शामिल 14 में से 8 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 6 में गिरावट है; ITI के शेयर में सबसे ज्यादा 9.99% की बढ़त है।

12:28 PM निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजर स्टॉक्स; एक्सिस बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट है।

12:26 PMबीएसई 234.12 अंक नीचे 38,105.64 पर और निफ्टी 75.70 पॉइंट नीचे 11,208.30 पर कारोबार कर रहा है।
10:29 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स; BPCL और ZEEL के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त है।

10:07 AM बीएसई बैंकिंग सेक्टर में शामिल 10 में से 7 बैंकों के शेयर में बढ़त है; बंधन बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 1.03% की बढ़त है।

09:46 AM बाबा रामदेव की रुचि सोया इंडस्ट्रीज के शेयर में 5 फीसदी की गिरावट है।

09:40 AM यस बैंक के शेयर पहले 10 मिनट की ट्रेडिंग के दौरान 20% तक नीचे गिर गए हैं; बुधवार को ये 18.25 पर बंद हुए थे। वहीं आज ये 14.60 पर खुले।

09:30 AM बीएसई 30 में शामिल 19 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 11 के शेयरों में गिरावट है।

09:25 AM बीएसई के 23 सेक्टर में से 21 में बढ़त और 2 में गिरावट है।

09:23 AM आज बीएसई के सभी 32 इंडेक्स बढ़त के साथ खुले हैं।

09:15 AMबीएसई 46.17 अंक नीचे 37,917.69 पर और निफ्टी 17.35 पॉइंट नीचे 11,149.95 पर कारोबार कर रहा है।
बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
