सूरत में गणेश पंडाल पर पथराव, 2 गिरफ्तार:विरोध में हजारों लोगों का हिंसक प्रदर्शन, गाड़ियों मे तोड़-फोड़, आग लगाई; पुलिस ने लाठीचार्ज किया

सूरत के लालगेट इलाके में गणेश उत्सव के दौरान रविवार देर रात कुछ युवकों ने पंडाल पर पथराव किया। इसके विरोध में हजारों लोग सड़क पर आकर प्रोटेस्ट करने लगे। पुलिस ने बताया कि पथराव करने वालों में से 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वे दूसरे धर्म के हैं, इसलिए प्रदर्शनकारियों में गुस्सा ज्यादा है। इधर, पथराव करने वालों के विरोध में शुरू हुआ प्रोटेस्ट देर रात को हिंसक हो गया। कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ और कुछ गाड़ियों में आग लगाई गई। स्थिति को काबू करने में जुटी पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। DCP विजय सिंह गुर्जर और एक अन्य पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं। शांति की अपील करने पहुंचे स्थानीय विधायक कांति बलर के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। सैयदपुरा पुलिस थाने पर भी प्रदर्शनकारियों को भीड़ इकट्ठा हुई। स्थिति काबू में नहीं हुई तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने 35 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। हिंसक प्रदर्शन और लाठीचार्ज की 5 तस्वीरें… ड्रोन से निगरानी सहित पुलिस के 3 एक्शन… गणेष पंडाल की आयोजक बोलीं- मूर्ति को नुकसान नहीं हुआ
गणेश पंडाल की आयोजक मनीषाबेन ने बताया कि पथराव जरूर हुआ है, लेकिन मूर्ति खंडित नहीं हुई है। मूर्ति ड्रम पर रखी गई थी। पथराव के कारण ड्रम टूट गया है। हम इस क्षेत्र में बहुत शांति से रहते हैं और भाईचारा बनाए रखते हैं। जब भी ताजिए का जुलूस हमारे क्षेत्र से निकलते हैं, तब भी को अप्रिय घटना नहीं होती है। पिछले साल भी पास के एक अन्य गणेश पंडाल पर पथराव हुआ था। VHP बोली- पथराव करने वालों में छोटे बच्चे भी शामिल
विश्व हिंदू परिषद के सूरत नगर के मंत्री नीलेश अकबरी ने कहा- जिस तरह जम्मू-कश्मीर में छोटे-छोटे बच्चों पर पत्थर फेंके जाते थे, उसी तरह का पथराव आज सूरत में भी देखने को मिला है। पथराव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उपद्रवियों ने गणेश उत्सव में खलल डालने की हरकत की है। इन्हें कानून का सबक सिखाना जरूरी है। यह खबर भी पढ़ें… रायपुर में युवक ने पंडाल में रखी गणेश प्रतिमा तोड़ी, देर रात हिंदू संगठनों ने घेरा थाना रायपुर में गणेश चतुर्थी से ठीक एक दिन पहले किसी 2 युवकों ने पंडाल में रखी गणेश प्रतिमा को तोड़ दिया। घटना के बाद हिंदू संगठनों ने आजाद चौक थाने का घेराव कर दिया। बवाल के अगले दिन शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले स्थानीय पार्षद के साथ मिलकर देर रात लोगों ने जमकर बवाल मचाया। पूरी खबर पढ़ें…