आज (12 फरवरी) रात करीब 10 बजे सूर्य राशि बदलेगा। सूर्य मकर से कुंभ में प्रवेश करेगा। ये ग्रह कुंभ राशि में 14 मार्च तक रहेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। कुंभ संक्रांति पर नदी स्नान, दान-पुण्य करने की परंपरा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, कुंभ राशि में इस समय शनि और बुध पहले से स्थित हैं, अब सूर्य भी इस राशि में आ जाएगा, इस कारण सूर्य, शनि और बुध इन तीन ग्रहों की युति कुंभ राशि में बनेगी। 27 फरवरी को बुध इस राशि से निकल मीन में प्रवेश करेगा, तब कुंभ राशि में सूर्य और शनि का योग बनेगा। सूर्य अगले महीने 14 मार्च तक इसी राशि में रहेगा। कुंभ राशि का स्वामी शनि है और ये ग्रह अपनी ही राशि में विराजित है। शनि सूर्य को अपना शत्रु मानता है। सूर्य सिंह राशि का स्वामी है। जानिए सूर्य के राशि परिर्वन का आपके जीवन पर कैसा असर होने वाला है…