सेंसेक्स ने 82,129 और निफ्टी ने 25,078 का हाई बनाया:सेंसेक्स 126 अंक बढ़कर 81,867 पर बंद, FMCG और एनर्जी शेयर्स तेजी रही

शेयर बाजार ने आज, यानी 1 अगस्त को नया ऑल टाइम हाई बनाया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 82,129 और निफ्टी ने 25,078 का स्तर छुआ। हालांकि इसके बाद शेयर बाजार थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 126 अंक की बढ़त के साथ 81,867 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी करीब 59 अंक की तेजी रही। ये 25,010 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में ही गिरावट देखने को मिली है। आज FMCG और एनर्जी शेयर्स में ज्यादा तेजी रही। आज एशियाई बाजारों में गिरावट आज से ओपन होगा सीगल इंडिया का IPO
सीगल इंडिया लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) कल यानी 1 अगस्त को ओपन होगा। रिटेल 5 अगस्त तक IPO के लिए बिडिंग कर सकेंगे। 8 अगस्त को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे। सीगल इंडिया लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹380-₹401 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 37 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹401 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,837 इन्वेस्ट करने होंगे। पूरी खबर पढ़ें कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी बुधवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 285 अंक की बढ़त के साथ 81,741 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 93 अंक की तेजी रही। ये 24,951 के स्तर पर बंद हुआ था।