सेंसेक्स में करीब 300 अंक की गिरावट:ये 79,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा, बैंकिंग और IT शेयर्स में तेजी

शेयर बाजार में आज यानी 13 अगस्त को मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 300 अंक की गिरावट के साथ 79,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है। ये 24,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग, IT और मेटल शेयर्स में तेजी है। FirstCry की पेरेंट कंपनी ब्रेनबीज सॉल्यूशंस लिमिटेड का शेयर NSE पर 40% प्रीमियम के साथ 651 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं BSE पर 34.4% प्रीमियम के साथ 625 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसका इश्यू प्राइस 465 रुपए का था। यूनीकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस का शेयर 117% ऊपर लिस्ट
यूनीकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस का शेयर BSE पर 112.96% प्रीमियम के साथ 230 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं, NSE पर ये 117.59% प्रीमियम के साथ 235 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसका इश्यू प्राइस 108 रुपए का था। जापान के शेयर बाजार में 2.17% की तेजी सरस्वती साड़ी डिपो के IPO का दूसरा दिन
सरस्वती साड़ी डिपो लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आज यानी 13 अगस्त को दूसरा दिन है। ये IPO अपने पहले दिन यानी कल ही 4.45 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। निवेशक 14 अगस्त तक इस IPO के लिए बिडिंग कर सकेंगे। 20 अगस्त को बाजार में कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे। सरस्वती साड़ी डिपो लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹152-₹160 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 90 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹160 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,400 इन्वेस्ट करने होंगे। पूरी खबर पढ़ें कल बाजार में रही थी मामूली गिरावट
इससे पहले कल यानी 12 अगस्त को शेयर बाजार में मामूली गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 56 अंक की गिरावट के साथ 79,648 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 20 अंक की गिरावट रही। ये 24,347 के स्तर पर बंद हुआ था।