शेयर बाजार में आज यानी बुधवार (14 अगस्त) को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 79,065.22 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 10 अंक की तेजी है। ये 24,146 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 23 में तेजी और 27 में गिरावट है। सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में तेजी और 14 शेयरों में गिरावट है। एशियाई बाजारों में गिरावट: जापान का शेयर बाजार 0.21% गिरा सरस्वती साड़ी IPO: दूसरे दिन 16.48 गुना सब्सक्राइब हुआ, आज तीसरा दिन
सरस्वती साड़ी डिपो लिमिटेड के IPO का आज यानी 14 अगस्त को तीसरा और आखिरी दिन है। ये IPO दूसरे दिन तक 16.48 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। 20 अगस्त को बाजार में शेयर लिस्ट होंगे। सरस्वती साड़ी ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹152-₹160 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 90 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइस बैंड ₹160 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो ₹14,400 इन्वेस्ट करने होंगे। कल बाजार में रही थी गिरावट
शेयर बाजार में कल यानी 13 अगस्त को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 692 अंक की गिरावट के साथ 78,956 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 208 अंक की गिरावट रही। ये 24,139 के स्तर पर बंद हुआ था। बैंक, ऑयल एंड गैस और मेटल शेयरों में ज्यादा गिरावट रही। वहीं कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.30% की तेजी रही थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 12 में तेजी और 38 में गिरावट रही। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में गिरावट रही थी।