सेंसेक्स में 1000 अंक की तेजी:ये 79,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा, निफ्टी में भी 300 अंक की बढ़त

शेयर बाजार में आज यानी 6 अगस्त को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 1000 अंक की तेजी के साथ 79,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 300 अंक की तेजी है, ये 24,300 स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी और सिर्फ 1 में गिरावट है। आज ऑटो, मेटल और IT शेयर्स में ज्यादा तेजी है। आज निफ्टी ऑटो में 1.67% की तेजी है। वहीं आईटी इंडेक्स 1.61% और मेटल में 1.68% ऊपर कारोबार कर रहे हैं। बाजार से जुड़ी 4 बड़ी बातें अजय केडिया बोले- पोर्टफोलियो में अभी डिफेंसिव स्टॉक रखें
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि US की जॉब ग्रोथ रेट काफी स्लो रही है। इससे मंदी की आशंका बन रही है। इसके अलावा ईरान और इजराइल युद्ध के चलते जियो टेंशन्स भी बनी हुई हैं। रुपए में भी गिरावट है। अजय केडिया के अनुसार इस समय निवेशकों के पोर्टफोलियो में डिफेंसिव स्टॉक जैसे FMCG और फार्मा शेयर होने चाहिए। आने वाले कुछ समय में बाजार में डोमेस्टिक और ग्लोबल मैक्रो फैक्टर के कारण वोलेटिलिटी (उतार-चढ़ाव) देखने को मिल सकता है। कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी 6 अगस्त को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 166 पॉइंट (0.21%) गिरकर 78,593 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 63 पॉइंट (0.26%) की गिरावट रही। ये 23,992 के स्तर पर बंद हुआ।