सेंसेक्स आज यानी 12 सितंबर को 1000 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 82,640 के स्तर पर है। निफ्टी में भी 350 अंक की बढ़त है, ये 25,280 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज सबसे ज्यादा तेजी मेटल शेयरों में है। निफ्टी का मेटल इंडेक्स करीब 2.30% चढ़ा है। हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.01% की तेजी है। बैंक और IT इंडेक्स करीब 0.20% चढ़े हैं। जापान का निक्केई 2.77% चढ़ा, चीन का बाजार गिरा PN गाडगिल ज्वेलर्स के IPO के लिए बोली लगाने का आखिरी दिन
PN गाडगिल ज्वेलर्स लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO के लिए आज बोली लगाने का आखिरी दिन है। यह IPO 10 सितंबर को ओपन हुआ था। दो दिन में PN गाडगिल ज्वेलर्स का IPO टोटल 7.11 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। रिटेल कैटेगरी में IPO 7.28 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) में 0.10 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 16.09 गुना सब्सक्राइब हुआ। 17 सितंबर को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें… कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी 11 सितंबर शेयर बाजार में गिरावट थी। सेंसेक्स 398 अंक की गिरावट के साथ 81,523 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 122 अंक की गिरावट थी, ये 24,918 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 में गिरावट और 16 में तेजी थी। निफ्टी FMCG छोड़कर सभी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली थी।