हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज 5 अगस्त को बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 1,300 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 400 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 24,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में गिरावट और केवल 2 में तेजी देखने को मिल रही है। मेटल, IT और ऑटो शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। टाटा मोटर्स, मारुति, टाइटन और टाटा स्टील में 3% से ज्यादा की गिरावट है। मार्केट में गिरावट के 3 कारण एशियाई बाजार में भी गिरावट सीगल इंडिया IPO का आखिरी दिन
सीगल इंडिया के इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO के सब्सक्रिप्शन का आज आखिरी दिन है। अब तक दो दिन में ये इश्यू टोटल 1.26 गुना सब्सक्राइब हुआ। लिस्टिंग से पहले कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 13.22% यानी ₹53 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच गया है। ऐसे में अपर प्राइस बैंड ₹401 के हिसाब से इसकी लिस्टिंग ₹454 पर हो सकती है। हालांकि, इससे केवल अनुमान लगाया जा सकता है, शेयर की लिस्टिंग की प्राइस ग्रे मार्केट की प्राइस से अलग होती है। पिछले हफ्ते बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले शुक्रवार यानी 2 अगस्त को बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 885 अंक की गिरावट के साथ 80,981 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 293 अंक की गिरावट रही, ये 24,717 के स्तर पर बंद हुआ था।