शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार, 17 अप्रैल को गिरावट के बाद बड़ी तेजी रही। सेंसेक्स 1509 अंक (1.96%) चढ़कर 78,553 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 414 अंक (1.77%) की तेजी रही, ये 23,852 के स्तर पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स में करीब 350 अंकों की गिरावट थी। यानी, निचले स्तर से सेंसेक्स करीब 1900 अंक संभला। वहीं, निफ्टी करीब 140 अंक नीचे था। ये निचले स्तर से करीब 550 अंक संभला। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी रही। जोमैटो 4.37%, ICICI बैंक 3.68%, एयरटेल 3.63%, सनफार्मा 3.50% और SBI 3.28% ऊपर बंद हुए। मारुति और टेक महिंद्रा में मामूली गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में तेजी रही। NSE का निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स 2.23%, फाइनेंशियल सर्विसेज 2.05%, सरकारी बैंक 1.64%, ऑयल एंड गैस 1.23% और ऑटो में 1.03% की तेजी रही। मार्केट का हाल; 17 अप्रैल 2025 निफ्टी टॉप गेनर निफ्टी टॉप लूजर बाजार में तेजी की 3 वजह: ग्लोबल मार्केट में गिरावट बाजार से जुड़ी दो बड़ी खबरें… 1. Q4FY25 नतीजों के बाद विप्रो का शेयर 6% गिरा चौथी तिमाही के नतीजों के बाद IT सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी विप्रो के शेयर में आज करीब 6% गिरावट है। सुबह 10 बजे ये 233.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जनवरी-मार्च तिमाही में कन्सॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 26% बढ़कर 3,570 रुपए करोड़ रहा। पिछले साल की समान तिमाही में ये 2,835 करोड़ रुपए रहा था। तिमाही आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 6.44% बढ़ा है। Q3 में ये 3,354 करोड़ रुपए रहा था। विप्रो ने 16 अप्रैल को FY2025 की चौथी तिमाही (Q4FY25) के नतीजे जारी किए। 2. अमेरिका ने चीन पर 245% टैरिफ लगाया अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉर बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने 16 अप्रैल को चीन पर एडिशनल 100% और टैरिफ लगाने का ऐलान किया। इसके बाद अमेरिका इम्पोर्ट होने वाले चीनी सामान पर कुल टैरिफ 245% हो गया है। चीन ने 11 अप्रैल को अमेरिकी सामान पर 125% टैरिफ लगाया था, जिसके जवाब में ट्रम्प ने नया टैरिफ लगाया है। इससे पहले चीन ने कहा था कि अब वह अमेरिका की तरफ से लगाए जाने वाले किसी भी अतिरिक्त टैरिफ का जवाब नहीं देगा। कल शेयर बाजार में 309 अंक की तेजी रही थी कल यानी बुधवार, 16 अप्रैल को शेयर बाजार में गिरावट के बाद तेजी रही। सेंसेक्स 309 अंक चढ़कर 77,044 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 109 अंक की तेजी रही, ये 23,437 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में तेजी रही। इंडसइंड बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 6.78%, एक्सिस बैंक में 3.95% और अडाणी पोर्ट्स में 1.81% की तेजी रही। मारुति, इंफोसिस और टाटा मोटर्स में 1.50% तक की गिरावट रही। निफ्टी के 50 में से 33 शेयरों में तेजी रही। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में सरकारी बैंकों के का इंडेक्स 2.37%, मीडिया का 1.88%, प्राइवेट बैंक का 1.74%, ऑयल एंड गैस का 1.33% और फाइनेंशियल सर्विसेज 0.91% चढ़कर बंद हुए।