सेंसेक्स में 50 अंक से ज्यादा की गिरावट:ये 82,900 पर कारोबार कर रहा; ऑटो और मेटल शेयर फिसले, टाटा मोटर्स 2% से ज्यादा टूटा

शेयर बाजार में आज यानी 17 सितंबर को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 50 अंक की गिरावट के साथ 82,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 25,383 के स्तर पर फ्लैट कारोबार कर रहा है। आज ऑटो, मेटल और IT शेयर्स में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। टाटा मोटर्स के शेयर में आज 2% से ज्यादा की गिरावट है। इससे पहले कल यानी 16 सितंबर को बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार आज 2 कंपनियों के IPO का दूसरा दिन
आज 2 इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO का दूसरा दिन है। इसमें आर्केड डेवलपर्स लिमिटेड और नॉर्दर्न आर्क कैपिटल लिमिटेड शामिल हैं। निवेशक दोनों IPO के लिए 19 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। 24 सितंबर को इन दोनों कंपनियों के शेयर्स की बाजार में लिस्टिंग होगी। कल बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई
इससे पहले कल यानी 16 सितंबर को शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 83,184 और निफ्टी ने 25,445 का स्तर छुआ था। हालांकि इसके बाद इसमें थोड़ी गिरावट आई और सेंसेक्स 97 अंक की तेजी के साथ 82,988 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 27 अंक की तेजी रही। ये 25,383 के स्तर पर बंद हुआ था।