शेयर बाजार में आज हफ्ते के पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन, यानी शुक्रवार (16 अगस्त) को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 600 से ज्यादा अंकों की तेजी के साथ 79,720 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 200 अंक की तेजी है। ये 24,320 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एशियाई बाजारों में तेजी: जापान का शेयर बाजार 2.92% चढ़ा बुधवार को बाजार में रही थी गिरावट
शेयर बाजार कल गुरुवार (15 अगस्त) को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के चलते बंद रहा था। इससे पहले बाजार में बुधवार (14 अगस्त) को तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 150 अंकों की तेजी के साथ 79,065 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में सिर्फ 4 अंक की तेजी रही थी। ये 24,143 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी के 50 शेयरों में से 24 में तेजी और 26 में गिरावट रही थी। सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में तेजी और 14 शेयरों में गिरावट रही थी।