सेंसेक्स 100 अंक ऊपर 74,550 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में 50 अंक की गिरावट, NSE के IT सेक्टर में गिरावट और ऑटो में तेजी

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार ( 25 फरवरी) को सेंसेक्स करीब 100 अंक की तेजी के साथ 74,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में करीब 50 अंक की गिरावट है, ये 22,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 19 में तेजी और 31 गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के IT सेक्टर में गिरावट और ऑटो सेक्टर में तेजी है। ग्लोबल मार्केट में गिरावट सोमवार को बाजार में 856 अंक की गिरावट रही हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार (24 फरवरी) को सेंसेक्स 856 अंक की गिरावट के साथ 74,454 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 242 अंक की गिरावट रही, ये 22,553 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 38 में गिरावट और 12 में तेजी रही। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.71% और निफ्टी मेटल में 2.17% की गिरावट रही। वहीं, ऑटो, FMCG और फार्मा में मामूली तेजी रही।