सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 81,000 के स्तर पर पहुंचा:बैंकिंग और IT शेयर्स में बढ़त; एंटरटेनमेंट बिजनेस में एंट्री लेगी जोमैटो, शेयर फ्लैट

सेंसेक्स आज यानी 22 अगस्त को करीब 100 अंक की तेजी के साथ 81,000 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की तेजी है। ये 24,800 के स्तर से ऊपर है। आज बैंकिंग, FMCG और IT शेयर्स में तेजी है। ऑटो, फार्मा और रियल्टी शेयरों में गिरावट है। निफ्टी का टॉप गेनर ग्रासिम है जिसमें करीब 2.5% की तेजी है। डॉक्टर रेड्डी टॉप लूजर है। एंटरटेनमेंट बिजनेस में एंट्री लेगी जोमैटो, शेयर फ्लैट
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो 2,048.4 करोड़ रुपए में पेटीएम के एंटरटेनमेंट और टिकटिंग बिजनेस का अधिग्रहण करेगी। इस खबर के बाद आज इसके शेयर सुबह करीब 2% की तेजी के साथ खुले थे, लेकिन अब ये 260 रुपए पर फ्लैट कारोबार कर रहे हैं। जापान के निक्केई इंडेक्स में तेजी ओरिएंट टेक्नोलॉजीज का IPO दूसरा दिन
IT सॉल्यूशन प्रोवाइड करने वाली कंपनी ओरिएंट टेक्नोलॉजीज का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO का आज दूसरा दिन है। निवेशक 23 अगस्त तक इसके शेयर्स के लिए बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए 214.76 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। ओरिएंट टेक्नोलॉजीज ने इस इश्यू का प्राइस बैंड 195 रुपए से 206 रुपए तक तय किया है। रिटेल निवेशक कम से कम एक लॉट यानी 72 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइस बैंड 206 रुपए के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,832 इन्वेस्ट करने होंगे। पूरी खबर पढ़ें कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी 21 अगस्त को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 102 अंक (0.13%) की तेजी के साथ 80,905 के स्तर पर बंद हुआ थ्ज्ञज्ञ। वहीं निफ्टी में 71 अंक (0.29%) की तेजी रही। ये 24,770 के स्तर पर बंद हुआ था।