शेयर बाजार में आज यानी 28 अप्रैल को तेजी रही। सेंसेक्स 1,005 अंक (1.27%) की तेजी के साथ 80,218 के स्तर पर बंद हुआ। ये इसका 4 महीने का हाई लेवल है। निफ्टी में भी 289 अंक (1.20%) की तेजी रही, ये 24,328 पर बंद हुआ। आज बैंकिंग, मेटल और फार्मा शेयर्स में तेजी रही। वहीं FMCG और IT शेयर्स पर दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट रही। वहीं निफ्टी के 50 शेयरों में से 39 शेयर बढ़कर और 11 शेयर गिरकर बंद हुए। एशियाई बाजारों में आज मिला जुला कारोबार बाजार में तेजी की 3 वजह: बाजार से जुड़े दो बड़े अपडेट्स: शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले 25 अप्रैल को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 589 अंक (0.74%) गिरकर 79,212 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 207 अंक (0.86%) गिरावट रही, ये 24,039 पर बंद हुआ।