सेंसेक्स 1098 अंक की तेजी के साथ 79,984 पर ओपन:निफ्टी में भी 250 अंक की बढ़त, ओला इलेक्ट्रिक के शेयर की लिस्टिंग आज

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 9 अगस्त को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 1098 अंक की तेजी के साथ 79,984 के स्तर पर ओपन हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 250 अंक की बढ़त है, ये 24,380 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में तेजी है। निफ्टी के भी सभी 50 शेयरों में तेजी है। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर की लिस्टिंग आज
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर्स आज स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे। यह इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO बिडिंग के लिए 2 अगस्त से 6 अगस्त तक ओपन था। तीन कारोबारी दिन में यह इश्यू टोटल 4.45 गुना सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल कैटेगरी में IPO 4.05 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) में 5.53 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 2.51 गुना सब्सक्राइब हुआ। एशियाई बाजार में आज तेजी सरस्वती साड़ी डिपो का IPO 12 अगस्त को ओपन होगा
सरस्वती साड़ी डिपो लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 12 अगस्त को ओपन होगा। निवेशक 14 अगस्त तक इस IPO के लिए बिडिंग कर सकेंगे। 20 अगस्त को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹152-₹160 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 90 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹160 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,400 इन्वेस्ट करने होंगे। कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी 8 अगस्त को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 581 अंक की गिरावट के साथ 78,886 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 180 अंक की गिरावट रही, ये 24,117 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी देखने को मिली थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में गिरावट और 9 में तेजी देखने को मिली थी।