सेंसेक्स 132 अंक गिरकर 82,000 के स्तर पर ओपन:निफ्टी भी 10 अंक गिरा, रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा बढ़त

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 16 दिसंबर को सेंसेक्स 132 अंक की गिरावट के साथ 82,000 के स्तर पर ओपन हुआ। निफ्टी में भी 10 अंक की गिरावट है, ये 24,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 में गिरावट और 19 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी रियल्टी 0.34% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार शुक्रवार को बाजार में थी तेजी इससे पहले शुक्रवार यानी 13 दिसंबर को सेंसेक्स 843 अंक (1.04%) की तेजी के साथ 82,133 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी भी 219 अंक (0.89%) की तेजी के साथ 24,768 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स से 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में तेजी और 9 में गिरावट थी। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में FMCG सेक्टर सबसे ज्यादा 1.29% चढ़ा था।