हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार, 15 मई को सेंसेक्स 1350 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 82,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी करीब 420 अंक की तेजी है। ये 25,100 के स्तर पर है। 17 अक्टूबर के बाद निफ्टी इस स्तर के पार पहुंचा है। दिन के निचले स्तर से सेंसेक्स ने करीब 2,000 और निफ्टी ने 600 से ज्यादा अंक की रिकवरी की है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी है। टाटा मोटर्स करीब 4% चढ़ा है। वहीं, अडाणी पोर्ट्स और टाटा स्टील 2% ऊपर कारोबार कर रहे हैं। सिर्फ इंडसइंड बैंक के शेयरों में गिरावट है। निफ्टी के 50 में से 49 शेयरों में तेजी है। NSE का निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.8%, फाइनेंशियल सर्विसेज 1.10%, मीडिया 1.60%, मेटल 1.60% और रियल्टी 1.60% चढ़ा है। बाजार में तेजी के 2 कारण एशियाई बाजारों में गिरावट, अमेरिकी में तेजी मई में घरेलू निवेशकों ने ₹19,780 करोड़ की खरीदारी की चौथी तिमाही में सैजिलिटी इंडिया का मुनाफा 127% बढ़ा इस बीच सैजिलिटी इंडिया लिमिटेड को वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 182 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा (कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट) हुआ है। सालाना आधार पर यह 127% बढ़ा है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 80 करोड़ रुपए था। ऑपरेशन से कंपनी का रेवेन्यू 22% बढ़कर 1,568 करोड़ रुपए हो गया। एक साल पहले की समान तिमाही में सैजिलिटी ने 1,283 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। कल बाजार में करीब 200 अंक की तेजी रही हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 14 मई को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 182 अंक चढ़कर 81,331 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 89 अंक की तेजी रही। ये 24,667 के स्तर पर बंद हुआ। टाटा स्टील का शेयर 3.95%, टेक महिंद्रा 2.26% और जोमैटो 2.20% चढ़कर बंद हुए। मारुति और इंफोसिस सहित कुल 6 शेयरों में 2% तक का उछाल रहा। जबकि, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स और कोटक बैंक 1.7% तक गिरे। निफ्टी के 50 शेयरों में से 39 में तेजी रही। सबसे ज्यादा बढ़त मेटल सेक्टर में 2.46%, रियल्टी में 1.70%, IT में 1.34%, मीडिया में 1.27%, ऑयल एंड गैस में 1.22% और ऑटो में 0.82% देखने को मिली। ————————————– मार्केट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सोने का दाम ₹2,375 गिरकर ₹91,484 पर आया: चांदी भी 2,297 रुपए सस्ती हुई; कैरेट के हिसाब से देखें सोने-चांदी की कीमत सोने-चांदी के दाम में आज यानी गुरुवार, 15 मई को बड़ी गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2,375 रुपए घटकर 91,484 रुपए पर आ गया है। कल सोने की कीमत 93,859 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, चांदी का भाव भी 2,297 रुपए कम होकर 94,103 रुपए पर आ गया है। बुधवार को एक किलो चांदी की कीमत 96,400 रुपए थी। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।