हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार (25 फरवरी) को सेंसेक्स 147 अंक की तेजी के साथ 74,602 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 5 अंक गिरकर 22,547 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 19 में तेजी और 31 में गिरावट रही। निफ्टी मेटल में 1.54%, PSU यानी सरकारी बैंकों के इंडेक्स में 1.22% और निफ्टी रियल्टी में 1.31% की गिरावट रही। मीडिया कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी में मामूली तेजी रही। ग्लोबल मार्केट में गिरावट सोमवार को बाजार में 856 अंक की गिरावट रही हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, यानी सोमवार (24 फरवरी) को सेंसेक्स 856 अंक की गिरावट के साथ 74,454 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 242 अंक की गिरावट रही, ये 22,553 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 38 में गिरावट और 12 में तेजी रही। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.71% और निफ्टी मेटल में 2.17% की गिरावट रही। वहीं, ऑटो, FMCG और फार्मा में मामूली तेजी रही।