सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 77,100 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 100 अंक लुढ़का; ट्रंप के इपोर्ट ड्यूटी का असर ऑटो सेक्टर 2.32% टूटा

आज यानी गुरुवार 27 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 77,100 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 23,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। BSE के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट है। टाटा मोटर्स का शेयर करीब 5% नीचे है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने विदेशों से आयात होने वाली कारों पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की। इसका असर टाटा मोटर्स पर दिख रहा है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 नीचे हैं। सेक्टोरल इंडाइसेज में सबसे ज्यादा ऑटो सेक्टर 2.32% टूटा है। इसके अलावा, फार्मा, रियल्टी और FMCG में मामूली गिरावट है। ग्लोबल मार्केट गिरावट, FII की खरीदारी जारी… कल 728 अंक गिरा था सेंसेक्स लगातार 7 दिन तक तेजी के बाद कल यानी बुधवार (26 मार्च) को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 728 अंक नीचे 77,288 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 181 अंक की गिरावट रही, ये 23,486 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट 4 में तेजी रही। टॉप गेनर इंडसइंड बैंक के शेयर में 3.36% ऊपर बंद हुआ। जबकि NTPC और जोमैटो के शेयर 2.5% नीचे आ गए। NSE के 50 शेयरों में से 40 में गिरावट जबकि 10 में तेजी रही।