हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज यानी बुधवार (5 मार्च) को सेंसेक्स 200 अंक चढ़कर 73,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 50 अंक की तेजी है। ये 22,100 के पार कारोबार कर रहा है। आईटी और रियल्टी शेयरों में खरीदारी है। एशियाई बाजारों में तेजी, अमेरिकी में गिरावट मंगलवार को शेयर बाजार में रही थी गिरावट मंगलवार (4 मार्च) को निफ्टी लगातार 10वें दिन गिरकर 22,082 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 36 अंकों की गिरावट रही। वहीं सेंसेक्स 96 अंक गिरकर 72,990 के स्तर पर आ गया। ऑटो और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.31% गिरा। वहीं आईटी इंडेक्स में 0.90% की गिरावट रही। मीडिया में 2.37% और सरकारी बैंकों के इंडेक्स में 1.56% की तेजी रही। मेटल और ऑयल एंड गैस इंडेक्स करीब 0.5% चढ़े। FO कॉन्ट्रैक्ट्स और निफ्टी के एक्सपायरी का दिन बदला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने सभी FO कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी का दिन बदल दिया है। NSE ने मंगलवार (4 मार्च) को ऐलान किया कि सभी निफ्टी इंडेक्स वीकली फ्यूचर एंड ऑप्शंस (FO) कॉन्ट्रैक्ट्स अब गुरुवार की जगह सोमवार को एक्सपायर होंगे। यह नए नियम अगले महीने 4 अप्रैल से प्रभावी होगा। निफ्टी की सभी मंथली एक्सपायरी भी सोमवार को होगी एक्सचेंज ने कहा कि निफ्टी की सभी मंथली एक्सपायरी भी अगले महीने से गुरुवार की बजाय सोमवार को होगी। इस फैसले के तहत 4 अप्रैल से NSE के बैंक निफ्टी, फिन निफ्टी, निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट और निफ्टी नेक्स्ट-50 की एक्सपायरी भी गुरुवार की बजाय सोमवार को होगी। निफ्टी 50 की वीकली और मंथली एक्सपायरी भी 4 अप्रैल से गुरुवार की बजाय सोमवार को होगी। NSE ने कहा, ‘यह सभी बदलाव 04 अप्रैल 2025 से प्रभावी होंगे। यानी सभी मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए एक्सपायरी-डे को रिवाइज कर 03 अप्रैल 2025 (EOD) को न्यू-एक्सपायरी-डे कर दिया जाएगा।’ —————————- ये खबर भी पढ़ें… 1996 के बाद पहली बार लगातार 5 महीने गिरा बाजार: ऑटो-FMCG में 20% से ज्यादा की गिरावट, चीनी बाजार में इन्वेस्ट कर रहे विदेशी निवेशक आज यानी 28 फरवरी को सेंसेक्स 1414 अंकों (1.90%) गिरकर 73,198 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 420 अंक (1.86%) गिरकर 22,124 के स्तर पर बंद हुआ। अक्टूबर 2024 से, निफ्टी हर महीने गिरावट में बंद हुआ है। ये 5 महीने में 12% गिर चुका है। 1996 के बाद यह पहली बार है कि बाजार में लगातार पांच महीने गिरावट आई है। पूरी खबर पढ़ें…