सेंसेक्स 223 अंक की गिरावट के साथ 80,826 पर ओपन:निफ्टी में 30 अंक की तेजी, IT और बैंकिंग शेयरों में मामूली बढ़त

सेंसेक्स आज यानी 8 अक्टूबर को 223 अंक की गिरावट के साथ 80,826 के स्तर पर ओपन हुआ। निफ्टी में 30 अंक की तेजी है, ये 24,830 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 में गिरावट और 25 में तेजी है। IT और बैंकिंग सेक्टर के शेयर मामूली तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। एशियाई बाजारों में गिरावट गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग का IPO आज ओपन होगा गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आज ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 10 अक्टूबर तक बिडिंग कर सकेंगे। 15 अक्टूबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें… कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 7 अक्टूबर को सेंसेक्स 638 अंक की गिरावट के साथ 81,050 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 218 अंक की गिरावट रही, ये 24,795 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉल कैप 1,827 अंक गिरकर 54,117 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 40 में गिरावट और 10 में तेजी थी। NSE के IT सेक्टर को छोड़कर सभी गिरावट के साथ बंद हुए थे।