सेंसेक्स 250 अंक की तेजी के साथ 76,388 पर ओपन:निफ्टी भी 60 अंक चढ़ा, IT सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 14 फरवरी को सेंसेक्स 250 अंक की तेजी के साथ 76,388 के स्तर पर ओपन हुआ। निफ्टी में भी 60 अंक की तेजी है, ये 23,090 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में तेजी और 7 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 0.56% की तेजी है। एशियाई बाजारों में भी तेजी कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार इससे पहले कल यानी 13 फरवरी को सेंसेक्स 32 अंक की गिरावट के साथ 76,138 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 13 अंक की गिरावट रही, ये 23,031 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में गिरावट और 15 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 27 में गिरावट और 23 में तेजी थी। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.00% की गिरावट थी।