हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार (28 मार्च) को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स करीब 250 अंक नीचे 77,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 100 अंक की गिरावट है, ये 23,500 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों मे से 19 में गिरावट है। महिंद्रा, इंफोसिस और पावर ग्रिड में 4% तक की गिरावट है। जबकि, नेस्ले इंडिया, HUL और कोटक महिंद्रा बैंक में करीब 2% की तेजी है। NSE के 50 शेयरों में से 32 में गिरावट है। सेक्टोरल इंडाइसेज में ऑटो में 1%, IT में 1.16% और हेल्थ केयर में 0.85% की गिरावट है। जबकि, FMCG, सरकारी बैंक और ऑयल एंड गैस सेक्टर में तेजी है। ग्लोबल मार्केट गिरावट, FII की खरीदारी जारी… गुरुवार को शेयर बाजार में रही थी तेजी कल यानी, गुरुवार (27 मार्च) को सेंसेक्स 317 अंक चढ़कर 77,606 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 105 अंक की तेजी रही, ये 23,591 के स्तर पर बंद हुआ। बजाज फिनसर्व, NTPC और इंडसइंड बैंक सेंसेक्स के टॉप गेनर्स रहे। इनमें करीब 3% की तेजी रही। वहीं टाटा मोटर्स, सनफार्मा और HUL में गिरावट रही। टाटा मोटर्स 5.38% नीचे बंद हुआ। सेक्टोरल इंडाइसेज में निफ्टी ऑटो में सबसे ज्यादा 1.04% की गिरावट रही। जबकि सरकारी बैंक 2.50%, मीडिया 1.52% और रियल्टी सेक्टर 1.35% ऊपर बंद हुए। अमेरिका में विदेशी कारों पर ट्रम्प का 25% टैरिफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को विदेशों से आयात होने वाली कारों पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया। इसका असर भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर पर दिख रहा है। जगुआर और लैंडरोवर कार बेचने वाली कंपनी टाटा मोटर्स के शेयर में आज 5.38% की गिरावट रही।