सेंसेक्स आज यानी 18 अक्टूबर को 257 अंक की गिरावट के साथ 80,749 के स्तर पर ओपन हुआ। निफ्टी में भी 80 अंक की गिरावट है, ये 24,660 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट और 13 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 29 में गिरावट और 21 में तेजी है। NSE का IT सेक्टर सबसे ज्यादा गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 17 अक्टूबर को सेंसेक्स 494 अंक की गिरावट के साथ 81,006 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 221 अंक गिरा, ये 24,749 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉल कैप 814 अंक गिरकर 56,589 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में गिरावट और 9 में तेजी रही। NSE के IT सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए थे। रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा 3.76 % गिरा था।