हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 5 मई को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 295 अंक ऊपर 80,797 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 114 अंक की तेजी रही, ये 24,461 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी देखने को मिली। अडाणी पोर्ट्स का शेयर 6.31%, बजाज फिनसर्व 3.73%, महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.11% और जोमैटो 2.45% चढ़कर बंद हुए। वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 4.59% और SBI का 1.26% नीचे आ गए हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 38 में तेजी रही। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में ऑटो में 1.85%, FMCG में 1.22%, मेटल में 0.96% और ऑयल एंड गैस में 1.70% की तेजी रही। जबकि, बैंकिंग सेक्टर में मामूली गिरावट रही। कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 5.50% गिरा तिमाही नतीजों के बाद SBI का शेयर 2% गिरा तिमाही नतीजों के बाद 2% गिरा डी-मार्ट का शेयर ग्लोबल मार्केट में आज कारोबार नहीं शुक्रवार को बाजार में रही थी मामूली तेजी शुक्रवार, 2 मई को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 260 अंक चढ़कर 80,502 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 12 अंक की तेजी रही, ये 24,347 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 चढ़कर बंद हुए। अडाणी पोर्ट्स का शेयर 4.11%, बजाज फाइनेंस का 2.70%, SBI का 1.51% ऊपर रहे। इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, ITC, टाटा स्टील और मारुति सुजुकी 1% ऊपर बंद हुए। नेस्ले इंडिया, NTPC और कोटक बैंक के शेयर में 1% से ज्यादा की गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में गिरावट रही। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में मेटल, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में सबसे ज्यादा गिरावट रही। जबकि, IT, मीडिया और बैंकिंग शेयर में मामूली तेजी देखने को मिली।