शेयर बाजार में आज यानी 8 जुलाई को फ्लैट कारोबार देखने को मिला है। सेंसेक्स 36 अंक की गिरावट के साथ 79,960 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 3 अंक की गिरावट रही। ये 24,320 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में गिरावट और 15 में ही तेजी देखने को मिली है। आज बैंकिंग और मेटल शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। वहीं IT, FMCG और पावर शेयर्स में बढ़त रही। एशियाई बाजारों में रही गिरावट जिंका लॉजिस्टिक्स ने IPO लाने के लिए DRHP दाखिल किया
बेंगलुरु स्थित ‘जिंका लॉजिस्टिक्स सोल्यूशन्स लिमिटेड’ ने IPO लाने के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है। जिंका लॉजिस्टिक्स ट्रक ऑपरेटर्स का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म है। कंपनी में एक्सेल और फ्लिपकार्ट का भी निवेश है। 1 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के फेस वैल्यू वाला यह IPO 2.16 करोड़ शेयरों का इश्यू होगा। इसमें नए शेयर्स के साथ ही कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। इस IPO के जरिए 550 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। शुक्रवार को बाजार में रहा फ्लैट कारोबार
बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 5 जुलाई को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिला था। सेंसेक्स 53 अंक की गिरावट के साथ 79,996 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में 21 अंक की तेजी रही, ये 24,323 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट देखने को मिली थी।