सेंसेक्स 361 अंक चढ़कर 81,921 पर बंद:निफ्टी में भी 104 अंक की तेजी रही, डिविज लैबोरेटरीज का शेयर 5% चढ़ा

शेयर बाजार में आज यानी 10 सितंबर को तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स 361 अंक की तेजी के साथ 81,921 के स्तर पर बंद हुआ। इसके 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट रही। आज IT और एनर्जी शेयर्स में ज्यादा बढ़त रही। वहीं निफ्टी में भी 104 अंक की तेजी रही। ये 25,041 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 50 के 34 शेयर्स में तेजी और 16 में गिरावट देखने को मिली है। आज डिविज लैबोरेटरीज का शेयर 270.50 (5.23 %) चढ़कर 5,444 रुपए पर बंद हुआ। एशियाई बाजार में आज गिरावट आज से ओपन हुआ PN गाडगिल ज्वैलर्स का IPO PN गाडगिल ज्वैलर्स लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO आज (10 सितंबर) ओपन हो गया है। निवेशक 12 सितंबर तक इस IPO के लिए बोली लगा सकेंगे। 17 सितंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। PN गाडगिल ज्वैलर्स ने इश्यू का प्राइस बैंड ₹456 से ₹480 तय किया है। रिटेल निवेशक कम से कम एक लॉट यानी 31 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइस बैंड ₹480 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,880 इन्वेस्ट करने होंगे। कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 9 सितंबर को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स 375 अंक की तेजी के साथ 81,559 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 84 अंक की तेजी रही। ये 24,936 के स्तर पर बंद हुआ था।