शेयर बाजार में आज यानी 9 सितंबर को बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 375 अंक की तेजी के साथ के 81,559 स्तर पर कारोबार बंद हुआ। इसके 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट रही। निफ्टी में भी 84 अंक की तेजी रही। ये 24,936 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 50 के 26 शेयर्स में गिरावट और 24 में ही तेजी देखने को मिली है। FMCG और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बढ़त रही । गाला प्रिसिजन का शेयर 48% चढ़ा गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग लिमिटेड का शेयर NSE पर 36.3% प्रीमियम के साथ 721.1 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं BSE पर 41.8% प्रीमियम के साथ 750 रुपए पर लिस्ट हुआ। लिस्टिंग के बाद इसमें और तेजी देखने को मिली। BSE पर ये 258.45 रुपए (48.86%) बढ़कर 787.45 रुपए पर बंद हुआ। इश्यू प्राइस 529 रुपए था। एशियाई बाजार में रही गिरावट आज से ओपन हुए 3 IPO शेयर मार्केट में लिस्टिंग के लिए आज 3 इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO ओपन हो गए हैं। इसमें बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, क्रॉस लिमिटेड और टॉलिन्स टायर्स लिमिटेड शामिल हैं। निवेशक तीनों IPO के लिए 11 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। 16 सितंबर को इन तीनों कंपनियों के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़े शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 6 सितंबर को सेंसेक्स 1017 अंक (1.24%) की गिरावट के साथ 81,183 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 292 अंक (1.17%) की गिरावट रही, ये 24,852 के स्तर बंद हुआ था।