हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 16 दिसंबर को सेंसेक्स 384 अंक की गिरावट के साथ 81,748 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट रही, ये 24,668 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, BSE मिडकैप 350 अंक की तेजी के साथ 48,126 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 40 में गिरावट और 9 में तेजी रही। जबकि, 1 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी रियल्टी सबसे ज्यादा 3.10% की तेजी के साथ बंद हुआ। एशियाई बाजारों में भी गिरावट रही आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स और जीके एनर्जी ने DRHP फाइल किया आनंद राठी ग्रुप की ब्रोकरेज आर्म आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड ने IPO लाने के लिए SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल किया है। कंपनी IPO के जरिए 745 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। वहीं, जीके एनर्जी लिमिटेड ने भी IPO लाने के लिए SEBI के पास DRHP फाइल किया है, जो सोलर पावर्ड एग्रीकल्चरल वाटर पंप सिस्टम की प्रोवाइडर है। जीके एनर्जी के IPO में 500 करोड़ का फ्रेश इश्यू और 84,00,000 इक्विटी शेयर का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। शुक्रवार को बाजार में थी तेजी इससे पहले शुक्रवार यानी 13 दिसंबर को सेंसेक्स 843 अंक (1.04%) की तेजी के साथ 82,133 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी भी 219 अंक (0.89%) की तेजी के साथ 24,768 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स से 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में तेजी और 9 में गिरावट थी। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में FMCG सेक्टर सबसे ज्यादा 1.29% चढ़ा था।