सेंसेक्स 400 अंक गिरकर 74,200 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 100 अंक लुढ़का; NSE के ऑटो और IT इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार (28 फरवरी) को सेंसेक्स में 410 अंक की गिरावट है। ये 74,201 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी111 अंक की गिरावट है, ये 22,433 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट और केवल एक में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 48 में गिरावट और केवल दो में तेजी है। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में आज गिरावट है। सबसे ज्यादा गिरावट मेटल, ऑटो, मीडिया और IT में करीब 2% तक की है। ग्लोबल मार्केट में 3% तक गिरावट कल शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार रहा कल यानी गुरुवार (27 फरवरी) को सेंसेक्स में 10 अंक की तेजी के साथ 74,612 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 2 अंक गिरकर 22,545 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 में गिरावट और 16 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 में गिरावट 19 में तेजी रही। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के मीडिया सेक्टर में 3.58% और ऑटो सेक्टर में 1.51% की सबसे ज्यादा गिरावट रही। जबकि निफ्टी बैंक, मेटल और फाइनेंशियल सर्विसेज के इंडेक्स में 1% तक की रही।