शेयर बाजार में आज यानी 12 सितंबर को तेजी है। सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 81,780 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी है, ये 25,020 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 39 में तेजी और 11 में गिरावट है। ज्यादातर एशियाई बाजार में तेजी PN गाडगिल ज्वैलर्स के IPO के लिए बोली लगाने का आखिरी दिन PN गाडगिल ज्वैलर्स लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO के लिए आज बोली लगाने का आखिरी दिन है। यह IPO 10 सितंबर को ओपन हुआ था। दो दिन में PN गाडगिल ज्वैलर्स का IPO टोटल 7.11 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। रिटेल कैटेगरी में IPO 7.28 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) में 0.10 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 16.09 गुना सब्सक्राइब हुआ। 17 सितंबर को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें… कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 11 सितंबर शेयर बाजार में गिरावट थी। सेंसेक्स 398 अंक की गिरावट के साथ 81,523 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 122 अंक की गिरावट थी, ये 24,918 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 में गिरावट और 16 में तेजी थी। निफ्टी FMCG छोड़कर सभी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली थी।