हफ्ते के पहले दिन आज यानी सोमवार ( 24 फरवरी) सेंसेक्स में 500 अंक की गिरावट के साथ 74,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंक की गिरावट है, ये 22,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट और केवल एक में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 48 में गिरावट और केवल दो में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में सभी में गिरावट है। सबसे ज्यादा रियल्टी सेक्टर में 1.17% और PSU यानी सरकारी बैंकों के शेयर में 1.01% की गिरावट है। ग्लोबल मार्केट में गिरावट पिछले हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट रही हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 21 फरवरी को सेंसेक्स 424 अंक की गिरावट के साथ 75,311 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 117 अंक की गिरावट रही, ये 22,795 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में गिरावट और 8 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 में गिरावट और 13 में तेजी रही। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.58% की गिरावट रही।