सेंसेक्स आज यानी 2 अप्रैल को करीब 500 अंक चढ़कर 76,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 130 अंक से ज्यादा की बढ़त है, ये 23,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज सबसे ज्यादा तेजी रियल्टी सेक्टर में है। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 2.69% चढ़ा है। ऑटो इंडेक्स भी करीब 1% ऊपर है। IT, FMCG, मेटल और फार्मा इंडेक्स में करीब 0.50% की तेजी है। निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स में मामूली गिरावट है। ग्लोबल मार्केट में बढ़त बाजार से जुड़े 2 बड़े अपडेट कल 1390 अंक गिरा था बाजार कल यानी 1 अप्रैल को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1390 अंक (करीब 1.80%) गिरकर 76,024 के स्तर पर बंद हुआ था। यह इस साल की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले सेंसेक्स में 28 फरवरी को 1414 (1.90%) अंक की गिरावट रही थी। निफ्टी में भी करीब 353 अंक (करीब 1.50%) की गिरावट रही, ये 23,165 के स्तर पर बंद हुआ।