हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार, 2 मई को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स करीब 500 अंक ऊपर 80,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की तेजी है, ये 24,400 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी है। अडाणी पोर्ट्स का शेयर 3.30% ऊपर है। महिंद्रा, एक्सिस बैंक और इंफोसिस के शेयर में 1.3% तक की तेजी है। जोमैटो का शेयर 1.80% गिरा है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में तेजी है। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में बैंकिंग, ऑटो और फाइनेंशियल सर्विसेज में 1% तक की तेजी है। मीडिया, मेटल और फार्मा सेक्टर में गिरावट है। ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार बुधवार को बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले के कारोबारी दिन यानी बुधवार, 30 अप्रैल को शेयर बाजार में मामूली गिरावट रही। सेंसेक्स 46 अंक गिरकर 80,242 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 2 अंक की गिरावट रही, ये 24,334 बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट रही। आज फाइनेंशियल और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट देखने को मिली। बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर 5% से ज्यादा गिरे हैं।