सेंसेक्स 581 अंक गिरकर 78,886 पर बंद:निफ्टी भी 180 अंक फिसला, IT और एनर्जी शेयर में ज्यादा गिरावट रही

शेयर बाजार में आज यानी 8 अगस्त को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 581 अंक की गिरावट के साथ 78,886 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 180 अंक की गिरावट रही, ये 24,117 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी देखने को मिली है। आज IT, एनर्जी, बैंकिंग और मेटल शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। निफ्टी IT इंडेक्स में 1.95% की गिरावट रही। ऑयल एंड गैस, रियलिटी और मेटल इंडेक्स में 1% से ज्यादा की गिरावट रही। एशियाई बाजार में आज तेजी सीगल इंडिया का शेयर 4.5% ऊपर लिस्ट
इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी सीगल इंडिया लिमिटेड का शेयर आज यानी 8 अगस्त को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। कंपनी का शेयर BSE पर 413 रुपए पर लिस्ट हुआ है। वहीं NSE पर 4.5% प्रीमियम के साथ 419 रुपए पर लिस्ट हुआ है। इसके लिए प्राइस बैंड 380 से 401 रुपए प्रति शेयर रखा गया था।
गोदरेज कंज्यूमर के शेयर में 4% की गिरावट
गोदरेज कंज्यूमर के शेयर में आज 4% से ज्यादा की गिरावट है। इसका शेयर 66.15 रुपए (4.40%) की गिरावट के साथ 1,437.65 रुपए पर कारोबार कर रहा है। कल कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए थे। पूरी खबर पढ़े सरस्वती साड़ी डिपो का IPO 12 अगस्त से
सरस्वती साड़ी डिपो लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 12 अगस्त को ओपन होगा। निवेशक 14 अगस्त तक इस IPO के लिए बिडिंग कर सकेंगे। 20 अगस्त को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹152-₹160 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 90 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹160 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,400 इन्वेस्ट करने होंगे। पूरी खबर पढ़ें कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी 7 अगस्त को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स में 874 अंक (1.11%) की बढ़त रही। ये 79,468 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी भी 304 अंक की तेजी के साथ 24,297 के स्तर पर बंद हुआ था।