सेंसेक्स 84,694 और निफ्टी ने 25,849 का ऑलटाइम हाई बनाया:बाजार 1359 अंक चढ़कर बंद, रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही

ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बाद सेंसेक्स ने आज यानी 20 सितंबर को 84,694 का और निफ्टी ने 25,849 का नया ऑलटाइम हाई बनाया। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 1359 अंक की तेजी के साथ 84,544 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में 375 अंक की तेजी रही, यह 25,790 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 44 में तेजी और 6 में गिरावट रही। रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.05% की तेजी रही
NSE के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.05% की तेजी रही। वहीं, ऑटो सेक्टर में 1.88%, मेटल में 1.65%, फाइनेंशियल सर्विस में 1.58% और FMCG में 1.38% की तेजी रही। केवल PSU बैंक में 0.09% की गिरावट रही। बाजार में तेजी के 3 प्रमुख कारण जापान के निक्‍केई में 1.53% की तेजी रही कल शेयर बाजार ने ऑलटाइम हाई बनाया था
फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती के बाद शेयर बाजार ने कल यानी 19 सितंबर को लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 83,773 और निफ्टी ने 25,611 का लेवल छुआ। हालांकि इसके बाद बाजार नीचे आया और सेंसेक्स 236 अंक की बढ़त के साथ 83,184 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 38 अंक की तेजी रही, ये 25,415 के स्तर पर बंद हुआ। एनर्जी, बैंकिंग और ऑटो शेयर्स तेजी रही।