आज यानी 20 मार्च को सेंसेक्स 899 अंक (+1.19%) की तेजी रही, ये 76,348 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 283 अंक (+1.24%) चढ़कर 23,190 के स्तर पर बंद हुआ। आज NSE के सभी 19 सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान बंद हुए। आईटी और ऑटो शेयर सबसे ज्यादा चढ़े हैं। निफ्टी ऑटो में 1.42% की तेजी रही। FMCG, मीडिया, रियल्टी और मेटल इंडेक्स में भी 1% से ज्यादा की तेजी रही। बैंकिंग इंडेक्स 0.72% चढा। बाजार में तेजी के 3 कारण सही वैल्यू पर आया भारतीय बाजार इसलिए लोग खरीदारी कर रहे केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार बाजार को गिराने वाले जो भी इवेंट थे उसे हम डाइजेस्ट कर चुके हैं। जैसे इजराइल-हमास जंग, ट्रेड वॉर, रूस-यूक्रेन जंग। इसके अलावा पहले भारतीय बाजार ओवर वैल्यूड था जो गिरावट के बाद अपनी सही वैल्यू पर आ गया है। कई बड़े शेयर डिस्काउंट में मिल रहे हैं जिसमें लोग खरीदी कर रहे हैं। इन कारणों से अब बाजार में तेजी है और आगे भी इसके जारी रहने कर उम्मीद है। कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल बुधवार, 19 मार्च को सेंसेक्स 147 अंक ऊपर 75,449 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 73 अंक की तेजी रही, ये 22,907 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी और 13 में गिरावट रही। सबसे ज्यादा तेजी टाटा स्टील, जोमैटो और पावरग्रीड करीब 3% की रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 में तेजी रही। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में रियल्टी 2.8%, पीएसयू बैंक 1.98% और ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1.06% ऊपर बंद हुए। IT में 1.08% और FMCG में 0.55% की गिरावट रही।