आईब्रूफेन पूरी दुनिया में बुखार, दर्द और सूजन में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली दवाओं में से एक है। इसके कई कारण हैं। यह आसानी से डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बगैर मेडिकल स्टोर में मिल जाती है और बहुत महंगी नहीं है। बुखार और दर्द में बहुत प्रभावी भी है। आमतौर पर इसके साइड इफेक्ट नहीं दिखते हैं। इसलिए इसे अभी तक सुरक्षित दवा माना जाता था। बीते कुछ सालों से इसके साइड इफेक्ट्स पर बहुत बात हो रही है। इसके साइड इफेक्ट्स के कारण ही कोरोना के समय बुखार होने पर आईब्रूफेन लेने से मना किया गया। अब नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) ने चेतावनी दी है कि कुछ लोगों को यह दवा बिल्कुल अवॉइड करनी चाहिए, इससे उन्हें बहुत नुकसान हो सकते हैं। खासतौर पर जिन्हें पेट का अल्सर है या पहले कभी अल्सर रहा है, उन्हें इसके कारण ज्यादा मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। इससे एलर्जिक रिएक्शन भी ट्रिगर हो सकते हैं। इसलिए ‘सेहतनामा’ में आज आईब्रूफेन की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- आईब्रूफेन क्या है? आईब्रूफेन एक नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग (NSAID) है। इसका मतलब है कि इस दवा को बनाने में किसी स्टेरॉयड का इस्तेमाल नहीं हुआ है। इसके बावजूद इसे खाने से इंफ्लेमेशन कम हो सकता है, दर्द कम हो सकता है और बुखार भी कम हो सकता है। आमतौर पर लोग इसे सिरदर्द, दांत दर्द और मसल्स पेन में खाते हैं। हालांकि, इंटरनल मेडिसिन और इन्फेक्शियस डिजीज कंसल्टेंट डॉ. हिमांशु भठेजा कहते हैं कि इसके कई साइड इफेक्ट भी दिख सकते हैं। इसलिए कुछ लोगों को ये अवॉइड करनी चाहिए। बढ़ सकते हैं एलर्जिक रिएक्शन डॉ. हिमांशु भठेजा के मुताबिक, आईब्रूफेन खाने से कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है। इसके कारण हल्के से लेकर गंभीर रिएक्शन हो सकते हैं। अगर पहले कभी किसी भी दवा से कोई एलर्जिक रिएक्शन हुआ है तो इसे लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। अगर चिकनपॉक्स हैं या किसी तरह की स्किन एलर्जी है तो भी इसे अवॉइड करें या डॉक्टर से सलाह लें। किसे आईब्रूफेन नहीं लेनी चाहिए? डॉ. हिमांशु भठेजा के मुताबिक, अगर किसी को एस्पिरिन, आईब्रूफेन या अन्य NSAID दवा से एलर्जी है, सांस लेने में दिक्कत है, नाक बहने लगती है या स्किन पर रैशेज हो जाते हैं तो इसे अवॉइड करना चाहिए। इसके अलावा प्रेग्नेंट महिलाओं को भी इसे लेने से बचना चाहिए। किन लोगों को ये दवा अवॉइड करनी चाहिए, ग्राफिक में देखिए- आईब्रूफेन से जुड़े कुछ कॉमन सवाल और जवाब सवाल: किस उम्र के लोगों को आईब्रूफेन नहीं खानी चाहिए? जवाब: मौजूदा समय में आईब्रूफेन बहुत सुरक्षित पेन किलर नहीं मानी जाती है। इसके बावजूद कुछ उम्र में इसके कारण ज्यादा नुकसान हो सकते हैं। सवाल: क्या कुछ लोगों को ही आईब्रूफेन से साइड इफेक्ट होते हैं? जवाब: ऐसा नहीं है, हर दवा से कुछ-न-कुछ साइड इफेक्ट जरूर होते हैं। इसी तरह आईब्रूफेन भी असर करती है। हालांकि, ज्यादातर लोगों को साइड इफेक्ट इतने हल्के होते हैं कि इससे बहुत फर्क नहीं पड़ता है। जबकि कुछ लोगों में इसके लक्षण स्पष्ट नजर आते हैं। इन्हें पेट दर्द, एसिडिटी, अपच, सिरदर्द हो सकता है या चक्कर आ सकते हैं। लंबे समय तक बहुत आईब्रूफेन लेने से किडनी, लिवर और हार्ट हेल्थ प्रभावित हो सकती है। सवाल: क्या आईब्रूफेन पेट में गैस या अल्सर बना सकती है? जवाब: हां, अगर इसे खाली पेट लिया जाए तो इसके कारण पेट में जलन, गैस, अल्सर और ब्लीडिंग जैसी परेशानियां हो सकती हैं। आमतौर पर गैस की दवा के अलावा सभी दवाएं कुछ नाश्ता करने के बाद ही खाने की सलाह दी जाती है। इसलिए आईब्रूफेन भी कुछ खाने के बाद ही खानी चाहिए। सवाल: क्या आईब्रूफेन लेने से किडनी खराब हो सकती है? जवाब: हां, सभी पेन किलर दवाएं किडनी को सीधे प्रभावित करती हैं। अगर लंबे समय तक आईब्रूफेन ली जाए तो इसके कारण किडनी डैमेज सकती है। खासकर, जिसे पहले से किडनी की कोई बीमारी है, उसे यह दवा बिल्कुल अवॉइड करनी चाहिए। सवाल: क्या आईब्रूफेन खाने से हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ जाता है? जवाब: हां, अगर कोई लंबे समय से आईब्रूफेन खा रहा है तो उसका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। अगर पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो अधिक मुश्किल हो सकती है। इसलिए आईब्रूफेन खाने से हार्ट अटैक या स्ट्रोक का जोखिम बढ़ सकता है। साल 2017 में ब्रिटिश मेडिकल जर्नल यानी BMJ में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, आईब्रूफेन खाने से लगभग 30 दिन तक हार्ट अटैक का जोखिम दूसरों की अपेक्षा ज्यादा होता है। सवाल: क्या प्रेग्नेंसी पेन में आईब्रूफेन ले सकते हैं? जवाब: नहीं, प्रेग्नेंट महिलाओं को इसे बिल्कुल अवॉइड करना चाहिए। इसके कारण बच्चे की ग्रोथ प्रभावित हो सकती है। अगर दर्द है या बुखार है तो डॉक्टर से इस दौरान सुरक्षित दवा पूछें। सवाल: क्या बच्चों को आईब्रूफेन दी जा सकती है? जवाब: नहीं, आमतौर पर आईब्रूफेन 17 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए सुरक्षित मानी जाती है। हालांकि, बच्चों के लिए आईब्रूफेन सिरप आते हैं। इसके बावजूद इन्हें सीधे मेडिकल स्टोर से खरीदकर बच्चों को देने के बजाय डॉक्टर की सलाह जरूर लें। सवाल: क्या चिकनपॉक्स होने पर आईब्रूफेन ले सकते हैं? जवाब: नहीं, चिकनपॉक्स होने पर आईब्रूफेन अवॉइड करनी चाहिए। इसके कारण संक्रमण और स्किन रिएक्शन बढ़ सकते हैं। इसके बजाय पैरासिटामोल लेना ज्यादा सुरक्षित है। हालांकि, कोई भी दवा लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सवाल: आईब्रूफेन से हुए गंभीर एलर्जिक रिएक्शन कैसे पहचानेंगे? जवाब: आमतौर पर आईब्रूफेन से बहुत गंभीर एलर्जिक रिएक्शन नहीं होते हैं। गंभीर मामलों में ये लक्षण दिख सकते हैं- …………………….
सेहत की ये खबर भी पढ़िए
सेहतनामा- पैरासिटामॉल की गोलियां खुदकुशी का नया हथियार: ओवरडोज से लिवर डैमेज, बच्चों के लिए काल, बरतें ये सावधानी पैरासिटामॉल से लिवर के नुकसान पर एक अध्ययन किया गया। इसमें सामने आया है कि इसके सेवन से लिवर को नुकसान होता है, जबकि ओवरडोज गंभीर हालात पैदा कर सकता है। जो किसी को मौत के मुंह तक पहुंचा सकता है। पूरी खबर पढ़िए…
सेहत की ये खबर भी पढ़िए
सेहतनामा- पैरासिटामॉल की गोलियां खुदकुशी का नया हथियार: ओवरडोज से लिवर डैमेज, बच्चों के लिए काल, बरतें ये सावधानी पैरासिटामॉल से लिवर के नुकसान पर एक अध्ययन किया गया। इसमें सामने आया है कि इसके सेवन से लिवर को नुकसान होता है, जबकि ओवरडोज गंभीर हालात पैदा कर सकता है। जो किसी को मौत के मुंह तक पहुंचा सकता है। पूरी खबर पढ़िए…