सोना ने आज यानी गुरुवार, 20 मार्च को लगातार पांचवे दिन ऑल टाइम हाई बनाया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 88,761 रुपए पर ओपन हुआ, लेकिन दिनभर के कारोबार के बाद इसमें 143 रुपए की गिरावट हुई और यह 88,506 रुपए पर बंद हुआ। इससे पहले कल यानी बुधवार 19 मार्च को भी सोने का भाव ₹88,649 के ऑल टाइम हाई पर था। वहीं चांदी के भाव में आज कल के मुकाबले 1576 रुपए की गिरावट रही, 98,392 रुपए प्रति किलो पर आ गई। कल एक किलो चांदी ₹99,968 पर थी। मंगलवार, 18 मार्च को चांदी का भाव ₹1,00,400 प्रति किलो था, जो इसका ऑल टाइम हाई भी है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार इस साल सोना ₹92 हजार तक जा सकता है। 4 महानगरों में सोने की कीमत सोने में तेजी के 3 कारण इस साल 92 हजार रुपए तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 92 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच सकता है। वहीं अगर चांदी की बात करें तो HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार इसकी कीमत में आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है। साल के आखिर चांदी 1 लाख 8 हजार रुपए तक जा सकती है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।